नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास 15 अरब डालर (लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये) के गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा सेंटर का शिलान्यास किया और कहा कि यह भारत के लिए एक विकास इंजन होगा।
मुख्यमंत्री ने इस गूगल डाटा सेंटर को एशिया की सबसे बड़ी ऐसी सुविधा बताया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह डाटा सेंटर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में उभरेगा।

15 अरब डॉलर का गूगल डाटा सेंटर
विशाखापत्तनम के तारलुवाड़ा में गूगल क्लाउड इंडिया एआइ डेटा सेंटर के शिलान्यास समारोह में मंगलवार को नायडू ने कहा कि एक गीगावाट क्षमता वाला डाटा सेंटर भारत की डिजिटल संरचना विकास में महत्वपूर्ण कदम के रूप में उभरेगा।
