मेटा प्लेटफॉर्म्स अपने लगभग 10% वर्कफोर्स यानी 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। ये जानकारी कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर Janelle Gale ने एक इंटरनल मेमो में शेयर की है। हालांकि ये खबर पहले ही सामने आ चुकी थी। यही कारण है कि अब कंपनी ने ऑफिशियल घोषणा कर दी है।

मीम्स के जरिए जाहिर की चिंता
इस घोषणा के बाद से ही कंपनी के इंटरनल प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बहुत से कर्मचारियों ने मजाक और मीम्स के जरिए अपनी चिंता जाहिर की है, जबकि कुछ ने कंपनी पर सीधे सवाल उठाए हैं जैसे स्टॉक बेनिफिट्स और ट्रैवल पॉलिसी को लेकर कर्मचारी सवाल कर रहे हैं।
