OpenAI द्वारा नेक्स्ट जनरेशन इमेज जनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.0 को पेश किया गया है। ये प्रॉम्प्ट के आधार पर ज्यादा सटीक, इस्तेमाल के लायक और कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से सही इमेज बनाता है।
Images 2.0 की उपलब्धता
OpenAI के मुताबिक, ChatGPT Images 2.0 मंगलवार से ChatGPT और Codex के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ChatGPT Plus, Pro और Business सब्सक्राइबर्स के लिए एडवांस्ड कैपेबिलिटीज उपलब्ध हैं, जिनमें रीजनिंग-बैक्ड थिकिंग फीचर्स भी शामिल हैं।

