नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के असंसदीय व्यवहारों पर तीखी आपत्ति जताते हुए अमित शाह ने उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह दी। शाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के भाषण में सरेंडर, डरते हो, जैसे शब्दों की भरमार होती है, जो संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है।

महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी मोदी सरकार- शाह
साथ ही उन्होंने साफ किया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी और इसे देकर रहेगी। परिसीमन को संवैधानिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके नहीं होने से जनसंख्या के अनुरूप अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सीटें नहीं बढ़ पा रही हैं। इसके लिए भी विपक्ष दोषी है।
